🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअच्छी ख़बरकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

कोरबा: अमरनाथ कौशिक ने बनाया रिकॉर्ड, लगातार आठवीं बार कोषाध्यक्ष निर्वाचित

कोरबा। मिशन रोड निवासी अधिवक्ता अमरनाथ कौशिक ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता और भरोसे को कायम रखते हुए अधिवक्ता संघ के द्विवर्षीय चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। खास बात यह है कि वे लगातार आठवीं बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं, जिसे एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड माना जा रहा है।

Advertisement Carousel

3 जनवरी 1967 को जन्मे श्री कौशिक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कनकी हाई स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कमला नेहरू महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर विधि शिक्षा हासिल कर अधिवक्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अधिवक्ता संघ की राजनीति में उनका सफर काफी मजबूत और प्रभावशाली रहा है। अब तक हुए चुनावों में उनके सामने उतरे सभी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। उनकी लगातार जीत को उनकी कार्यशैली, पारदर्शिता और अधिवक्ताओं के बीच मजबूत विश्वास का परिणाम माना जा रहा है।

सहज, सरल और मृदुभाषी स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले श्री कौशिक अधिवक्ताओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। उनकी मिलनसार छवि और बेहतर समन्वय क्षमता ने उन्हें संघ में अलग पहचान दिलाई है।

  विश्व हाथी दिवस पर बुका में परिचर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उनकी इस जीत पर अधिवक्ता साथियों ने खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि वे आगे भी संघ की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए अधिवक्ताओं के हित में कार्य करते रहेंगे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button