✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षा

लंबित शिकायतों का समय पर निराकरण करें, सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दें कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत’

समय-सीमा की बैठक में जनदर्शन प्रकरणों, निर्माण कार्यों और प्रगतिरत कार्य 15 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश

कोरबा, 29 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर शासन की योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीएमओ-पीजी पोर्टल और कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा हो और आवेदकों को निराकरण की जानकारी भी दी जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सेवा सेतु शिविरों में  हितग्राहियों को करे लाभान्वित

कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा पात्र हितग्राहियों की सूची पहले से तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ और स्वीकृत सामग्री का वितरण किया जा सके। उन्होंने शिविरों के माध्यम से पीएमओ-पीजी पोर्टल में दर्ज शिकायतों के निराकरण पर भी ध्यान देने को कहा। शिविरों में आधार संबंधी सेवाओं के लिए ऑपरेटर और पृथक काउंटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने 2 से 8 अक्टूबर तक प्रस्तावित स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के तहत नदी-घाटों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान और अन्य स्वच्छता कार्यक्रमों की तैयारी करने को कहा। उन्होंने 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा और रैली की व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग को आवश्यक तैयारी करने को कहा।

’किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई के निर्देश’

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कृषि विभाग को कमजोर प्रगति वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के कार्य में सुधार लाने और ड्रोन दीदी प्रशिक्षण और एफपीओ की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग को ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने को कहा। सहकारिता विभाग और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग से प्राप्त किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदनों का परीक्षण कर पात्र प्रकरणों में स्वीकृति की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  CU को UGC से मिली सर्वोच्च श्रेणी की स्वायत्तता, मिलेगा अब कई फ़्रीडम, सिलेबस से लेकर एडमिशन और भर्ती के भी विशेष अधिकार

कलेक्टर ने सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर स्कूल और कॉलेज के सभी पात्र विद्यार्थियों की प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए, ताकि वे छात्रवृत्ति से वंचित न रहें। विद्युत विभाग को बिजली संबंधी शिकायतों, विशेषकर खराब ट्रांसफार्मर बदलने के प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा शासकीय कार्यक्रमों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

’निर्माण की गुणवत्ता और डीएमएफ राशि के लेखे-जोखे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने  एजेंसियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं, विशेषकर महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों, के लिए भूमि अभिलेखों की पहले जांच करें और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। उन्होंने स्वीकृत तकनीकी प्राक्कलन और गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही कार्य कराने को कहा। मानकों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर उसे तुड़वाने की कार्रवाई की चेतावनी दी।

कलेक्टर ने विगत तीन वर्षों से अधूरे निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी कर उन्हें शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में स्वीकृत किंतु निरस्त डीएमएफ कार्यों की राशि वापस कराने, विभागों को प्रदान किए गए डीएमएफ राशि के लिए अलग खाता और कैश बुक संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण कार्यों की गुणवत्तापूर्ण तस्वीरों सहित जानकारी प्रस्तुत करने को भी कहा।

सांसद, विधायक और प्रभारी मंत्री मद से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पुराने लंबित कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रगतिरत कार्य 15 अक्टूबर तक पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वसूली प्रक्रिया वाले प्रकरणों को छोड़कर शेष पूर्ण कार्यों के उपयोगिता प्रमाणपत्र भी निर्धारित समय तक जमा करने को कहा। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को धान चबूतरे के कार्य इस माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि आगामी धान खरीदी सीजन में धान रखने में परेशानी न हो।

बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर श्री विशाल जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल एवं श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button