Big newsIAS/IPSहादसा

रायपुर-पलारी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन मौसेरे भाइयों की मौत; नवरात्रि में जा रहे थे पलारी

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-पलारी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पलारी थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान पहले एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि रायपुर के अस्पताल में भर्ती अन्य दो युवकों की भी बुधवार को मौत हो गई। तीनों युवक आपस में मौसेरे भाई थे और नवरात्रि के अवसर पर पलारी जा रहे थे।

घोटिया मोड़ के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, कोरासी गांव निवासी प्रेम धीवर (18) अपने मौसेरे भाइयों राज धीवर (18) और खिलेश्वर धीवर (18) के साथ सोमवार देर रात बाइक से पलारी के लिए निकला था। तीनों नवरात्रि के अवसर पर पलारी जा रहे थे। इसी दौरान पलारी थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान तीनों युवकों ने तोड़ा दम

हादसे में घायल प्रेम धीवर की सोमवार को बलौदाबाजार अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, राज धीवर और खिलेश्वर धीवर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया था। दोनों का इलाज रायपुर के डीकेएस अस्पताल में चल रहा था।

  Janjgir Teacher News:– महिला से छेड़छाड़ के मामले में प्रधान पाठक निलंबित, 48 घंटे जेल में रहा शिक्षक

बुधवार को इलाज के दौरान राज और खिलेश्वर की भी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। देर रात शव गांव लाए गए, जिसके बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी सामने आई।

नवरात्रि में पलारी जा रहे थे तीनों मौसेरे भाई

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की उम्र महज 18 वर्ष थी। प्रेम धीवर और खिलेश्वर धीवर कोरासी गांव के रहने वाले थे, जबकि राज धीवर पलारी में रहता था। तीनों के बीच मौसेरे भाइयों का रिश्ता था।

प्रेम के पिता दौदे में होटल चलाते हैं। प्रेम भी अपने पिता के साथ होटल के काम में हाथ बंटाता था। नवरात्रि के मौके पर तीनों युवक पलारी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घोटिया मोड़ पर पहले भी हो चुके हैं हादसे

जानकारी के अनुसार, रायपुर-पलारी मार्ग पर स्थित घोटिया मोड़ को हादसों के लिहाज से खतरनाक स्थान यानी ब्लैक स्पॉट माना जाता है। यहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होने की बात सामने आती रही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और खतरनाक स्थानों पर जरूरी सावधानियां बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button