Janjgir Teacher News:– महिला से छेड़छाड़ के मामले में प्रधान पाठक निलंबित, 48 घंटे जेल में रहा शिक्षक

जांजगीर। महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए प्रधान पाठक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था और 48 घंटे तक न्यायिक हिरासत में रहने के चलते विभागीय कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बम्हनीन निवासी 43 वर्षीय जगन्नाथ पाटले अकलतरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह बलौदा ब्लॉक के झपेली शासकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत था। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जगन्नाथ पाटले ने कार्य संबंधी बातचीत का बहाना बनाकर उसे अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास बुलाया। मिलने पर उसने महिला से अश्लील बातचीत की और छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महिला ने तत्पश्चात अकलतरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 584/2025 धारा 74, 79 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। बाद में आरोपी के जेल में रहने की पुष्टि होने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय की ओर से नियमों के अनुसार उसे निलंबित कर दिया गया है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.