✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री के साथ सगे भाई गिरफ्तार

रायपुर ,09अप्रैल 2025 : रायपुर पुलिस ने लाखों रुपये कीमत के हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मोहन लाल मंदानी और अशोक कुमार मंदानी हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई है। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 20,00,000/- रुपये है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह और गोलबाजार में धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी मोहन लाल मंदानी और अशोक कुमार मंदानी दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं और पूर्व में भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने के प्रकरणों में थाना खम्हाडीह और गोलबाजार से जेल निरूद्ध रह चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के विवरण इस प्रकार हैं:

  • मोहन लाल मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 63 साल निवासी मकान नंबर एम-34 राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।
  • अशोक कुमार मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 58 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर।
  Bilaspur:– छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को विस्फोटक से उड़ाने की ईमेल से मिली धमकी, समर वेकेशन के बाद कोर्ट खुलने के दिन धमकी, मचा हड़कंप

कार्यवाही में निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी गोलबाजार, निरीक्षक मनोज साहू थाना प्रभारी खम्हारडीह, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, महेन्द्र पाल साहू, विजय बंजारे, कलेश्वर कश्यप, राजकुमार देवांगन तथा थाना खम्हारडीह से प्र.आर. देवेन्द्र ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button