IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशरायपुर🏙️ राज्य व शहर

Raipur Crime News:–कुख्यात सूदखोर ‘तोमर बंधुओं’लाखों की ठगी, धमकियां…के 5 महीनों में 8वां केस ; करणी सेना का नाम लेकर धमकाने का आरोप…

Raipur Crime News:– रायपुर। राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु—वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी और रोहित तोमर—की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को देवेंद्र नगर थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का एक नया मामला दर्ज किया गया है। यह पिछले पांच महीनों में इनके खिलाफ दर्ज आठवां मामला है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन दोनों भाइयों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

शंकर नगर निवासी व्यापारी संजय चांडक ने बताया कि 8 अगस्त 2021 को वीरेंद्र तोमर अपने परिवार सहित उनकी दुकान पर आए थे। उन्होंने अपने नए घर के लिए पर्दे, बेडशीट, सोफा कवर और अन्य प्रीमियम होम–डेकोर वस्तुएं खरीदीं। बाद में कई बार वे दुकान आए और कुल मिलाकर 10.50 लाख रुपये के सामान लेकर चले गए, लेकिन भुगतान कोई नहीं किया। रकम मांगने पर दोनों भाइयों ने खुद को करणी सेना का अध्यक्ष बताते हुए दुकान बंद कराने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इन धमकियों के कारण चांडक काफी समय तक चुप रहे, लेकिन वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने FIR दर्ज कराई।
पिछले पांच महीनों के दौरान तोमर बंधुओं के खिलाफ मारपीट, अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के आठ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट का एक मामला पहले से लंबित है।
पीड़ितों के मुताबिक तोमर बंधुओं ने छोटे उधारों पर कई गुना अधिक रकम वसूल की। उदाहरण के तौर पर नरेश सचदेवा ने 2.5 लाख रुपए लिए थे, लेकिन 20 लाख लौटाने पड़े। गोपाल कुमार ने 2 लाख रूपए उधार लिए और 28 लाख चुकाए। हरीश कछवाहा ने 3.5 लाख उधार लेकर 50 लाख वापस किए जबकि जयदीप बैनर्जी से 16 लाख लेकर 52 लाख वसूले गए। यह आंकड़े बताते हैं कि तोमर बंधु न केवल अवैध उगाही कर रहे थे, बल्कि पूरे शहर में लोगों के लिए दहशत का भी कारण बने हुए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कोरबा नगर पालिक निगम: 67 वार्डों का वर्गीकरण जारी, अब सामने आने लगे है दावेदारों के नाम, देखिए पूरी सूची कौन से वार्ड से कौन का वर्ग लड़ेगा चुनाव

पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र तोमर अब जेल में है, जबकि उसका भाई रोहित पिछले पांच महीनों से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित है। दोनों के खिलाफ कुल मिलाकर 16 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें सूदखोरी, धमकी, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। देवेंद्र नगर पुलिस ने पुराने मामलों की पुनः जांच शुरू कर दी है और दोनों भाइयों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का मानना है कि तोमर ब्रदर्स रायपुर में सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के बड़े नेटवर्क के संचालक हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button