🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबा

सड़क दुर्घटना में मुकेश कंवर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा 02 मार्च। दर्री क्षेत्र के सीएसईबी सिपेट रोड पर रविवार की शाम एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने न केवल एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सीएसईबी कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय मुकेश कंवर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी ओला स्कूटी सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली और कुछ ही दूरी पर मुकेश का निष्प्राण शरीर मिला।

Advertisement Carousel

हादसे का मंजरः मदद को दौड़े राहगीर
यह हृदयविदारक घटना रविवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की है। मुकेश अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी सिपट रोड पर वे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब झाड़ियों में फंसी स्कूटी पर पड़ी, तो वे तुरंत मदद के लिए दौड़े। भारी मशक्कत के बाद युवक को झाड़ियों से बाहर निकाला गया और तत्काल एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अस्पताल में पसरा सन्नाटा
जैसे ही मुकेश को अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों ने गहन परीक्षण किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शरीर पर आई चोटें प्रथम दृष्टया किसी गंभीर सड़क दुर्घटना की ओर इशारा कर रही हैं।

  बालको वेदांता के खिलाफ एनएसयूआईः युवा कांग्रेस का चक्काजाम, कोयला-राखड़ परिवहन रोका, सडक-पुल मरम्मत की मांग

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की गई। सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा अस्पताल भेजा गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button