🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

दर्दनाक सड़क हादसा:- ट्रेलर वाहन ने अधेड़ को कुचला,मौके पर हुई मौत, ट्रेलर चालक हुआ फरार




जांजगीर चांपा। जिले के कोसमंदा गांव मुख्य मार्ग में ट्रेलर वाहन चालक ने मोटर साइकिल सवार अधेड़ को अपनी चपेट में लेकर कुचला है। हादसे में अधेड़ भागीरथी साहू 54 वर्ष की घटना स्थल में ही मौत हुई है। वह पीआईएल में गाड़ी चलने का काम करता था। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

Advertisement Carousel


मिली जानकारी अनुसार,मंगलवार की दोपहर चोरिया निवासी कातिक राम साहू पीआईएल कंपनी में वाहन चलाने का काम करता है। वह अपने घर से मोटर साइकिल से पीआईएल अपने काम में जा रहा था तभी कोरबा से रायगढ़ कोयला लेकर जा रही ट्रेलर वाहन ने तेज रफ्तार से मोटर साइकिल सवार को ठोकर मारी और कुचलते हुए  करीबन 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में अधेड़ की शरीर के कई हिस्से हुए है। वही ट्रेलर वाहन चालक वाहन को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी चांपा पुलिस को मिलने पर घटना स्थल पहुंची और शव को सड़क से उठाकर पीएम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। ट्रेलर वाहन को पुलिस ने जब्त कर थाना लेकर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कारक शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button