जंगल में ताश की महफिल… पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹3.33 लाख का माल जब्त”

जंगल में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा – 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹3.33 लाख का सामान जब्त

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्राम चपोरा चॉपी बांध के जंगल में चल रहे इस जुआ सत्र से पुलिस ने ₹83,030 नकद, मोबाइल फोन, पांच मोटरसाइकिल, 52 पत्तियों का ताश, एक कंबल और पानी के पाउच की बोरी सहित करीब ₹3,33,030 का माल जब्त किया है

जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त 2025 को थाना रतनपुर को सूचना मिली थी कि जंगल में भारी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर टीम गठित की और मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों – अमित कुमार वाल्मिकी, शाहिद कुरैशी, गुलशन नामदेव, शहबाज खान, आशीष कुमार, नितेश नागदोने, मोहम्मद सलीम शेख, गोलू उर्फ लक्ष्मीनारायण, संतोष कुमार पांडेय और शेख अख्तर हुसैन – को पकड़ लिया।

जप्ती में ₹83,030 नकद, 10 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल, 52 पत्तियां ताश, एक कंबल और एक बोरी पानी पाउच मिला, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹3.33 लाख आंकी गई। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

  ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम साय

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरीक्षक बंजारे, मेलाराम कठौतिया, सउनि उमेश उपाध्याय, पवन सिंह, प्रआर बलदेव सिंह, गजेन्द्र सिंह, दिनेश कांत, आरक्षक सुदर्शन मरकाम, रामकुमार साहू, धनराज कुम्भकार, गोविंदा जायसवाल, बिजेन्द्र रात्रे, देवानंद चंद्राकर, पंचराम रजक और कीर्ति पैकरा की अहम भूमिका रही।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.