CGPSC 2026: प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, सख्त नियम लागू — ड्रेस कोड और गैजेट्स पर पूरी तरह रोक

238 पदों के लिए 22 फरवरी को परीक्षा, आयोग ने जारी किए कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सिविल सेवा भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। ड्रेस कोड, समय-सीमा, प्रतिबंधित वस्तुएं और परीक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ड्रेस कोड को लेकर सख्ती
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना अनिवार्य होगा। काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे भूरे रंग के वस्त्र प्रतिबंधित रहेंगे। कार्गो पैंट या फैशनेबल डिजाइन वाले कपड़े मान्य नहीं होंगे, हालांकि सामान्य जींस या सादी पैंट पहनने की अनुमति दी गई है।

महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष निर्देश
महिलाएं आधी बांह की सलवार-कुर्ती या साड़ी के साथ आधी बांह का ब्लाउज पहन सकती हैं। कानों में किसी प्रकार के आभूषण की अनुमति नहीं होगी। विवाहित महिलाओं को केवल एक नोज पिन और एक मंगलसूत्र पहनने की छूट दी गई है।

जूते-चप्पलों के लिए नियम
मोटे सोल या ऊंची एड़ी वाले जूते प्रतिबंधित रहेंगे। केवल पतले सोल वाली चप्पल या स्लीपर पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

केवल जरूरी सामान ही लाने की अनुमति  – अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में सिर्फ आवश्यक सामग्री ही ला सकेंगे, जिसमें शामिल हैं: प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट मूल फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, पैन, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) लेबल रहित पारदर्शी पानी की बोतल काले या नीले रंग का बॉल पेन यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है तो दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

  राज्योत्सव में नन्ही इधिका की धमक — 8 साल की बालिका ने गीत और नृत्य से बांधा समा, देखिए वीडियो

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित
मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, घड़ी, कैलकुलेटर, पेजर, लॉग टेबल या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त मना है। परीक्षा केंद्रों में जैमर भी लगाए जाएंगे।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था
सहलेखक की अनुमति प्राप्त अभ्यर्थियों को संबंधित कार्यालय से जारी अनुमति पत्र साथ रखना होगा। चिकित्सकीय कारणों से विशेष उपकरण की आवश्यकता होने पर जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी।

समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी
आयोग के अनुसार प्रत्येक सत्र के लिए परीक्षार्थियों को कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने से पहले बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी, सिवाय मेडिकल इमरजेंसी के।

238 पदों के लिए होगी भर्ती
CGPSC ने 26 फरवरी 2025 को 238 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और व्यवस्थित परीक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करने की अपील की है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.