✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

नक्सलियों की साजिश नाकाम, 4-4 किलो का IED बम बरामद, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज, बम धमाके का वीडियो आया सामने…

बीजापुर। ज़िले में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ़ 168/ई कंपनी मोकुर की टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन पर पेद्दागेलुर की ओर निकली थी। इस बीच डी-माईनिंग के दौरान सीआरपीएफ़ 168 के (बम निरोधक दस्ता) BDS टीम (Bomb Disposal Squad) के द्वारा 4-4 किलो ग्राम के 3 IED बरामद किया गया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

अधिकारियों के मुताबिक़ इसे माओवादियों के द्वारा सुरक्षा बलो को नुकसान पहुँचाने की नीयत से लगाया गया था। यह 10-10 मीटर की दूरी पर लगाये गये थे। बीडीएस टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से IED बरामद कर मौके पर तेज धमाके के साथ निष्क्रिय किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह भी बताया गया है कि माओवादियों के द्वारा IED सुखे पत्तों के बीच, चट्टानों के बीच में तथा जमीन के अंदर लगाये गये थे, सभी एंटी हेंडलिंग मेकेनिजम के साथ लगाये गये थे ।

सुरक्षा बलो की सतर्कता एवं सूझबूझ से मौके से IED बरामद कर सुरक्षित निष्क्रिय किया गया है। जवानों ने इसका वीडियो भी बनाया है जिसमें एक ज़ोरदार ब्लास्ट दिख रहा है।

क्या होता है आईईडी बम

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़ IED यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस एक ऐसा बम है जिसे पारंपरिक सैन्य कार्रवाई के अलावा अन्य तरीकों से बनाया और प्लांट किया जाता है। इसे पारंपरिक सैन्य विस्फोटकों से बनाया जा सकता है, जैसे कि एक बारूद का गोला, जो एक विस्फोट तंत्र से जुड़ा होता है। IED का इस्तेमाल आमतौर पर सड़क किनारे बम या घर में बने बम के रूप में किया जाता है ।

  SECL मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया, वार्षिक पत्रिका “पर्यावरण दर्पण” का हुआ विमोचन

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button