छत्तीसगढ़

शीतकालीन छुट्टियों में लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें हुई प्रभावित, यात्रियों को होगी परेशानी

 

CG Train News:– रेलवे ने शीतकालीन अवकाश के दौरान लंबी दूरी की दो यात्री ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वहीं अन्य ट्रेनें घंटों लेट से चलेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Bilaspur बिलासपुर। शीतकालीन छुट्टियों के समय में रेलवे ने लंबी दूरी के दो यात्री गाड़ियों को निरस्त कर दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधर मंडल के राजगांगपुर स्टेशन यार्ड
में एफओबी गार्डन लॉन्चिंग कार्य का हवाला दे रेलवे ने दो यात्री ट्रेनों को निरस्त किया है। वहीं तीन ट्रेनें घंटों लेट से चलेंगी।

*रद्द होने वाली गाड़ी :-*
29 दिसम्बर 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एवं टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18110/18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
*देरी से रवाना होने वाली गाडियाँ -*

28 दिसम्बर 2024 को हैदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 04 घंटे देरी से रवाना होगी ।

28 दिसम्बर 2024 को सिकंदराबाद जंक्शन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से रवाना होगी ।

29 दिसम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 05 घंटे देरी से रवाना होगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें ।

  मुकेश एस सिंह हुए मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित, उपराष्ट्रपति ने दिया सम्मान

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button