🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्याहड़ताल

नियमित वेतनमान देने की मांगः लघु वेतन कर्मचारी संघ ने आईटीआई चौक में दिया धरना

कोरबा 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ ने विभागीय आश्रम एवं छात्रावासों में कार्यरत कलेक्टर दर (आदेशित) चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर युक्तियुक्तकरण (समायोजन) कर नियमित वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर आईटीआई चौक पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

Advertisement Carousel

संघ ने ज्ञापन में कहा है कि विभाग के आश्रम और छात्रावासों में रसोईया, जलवाहक और चौकीदार के रूप में कलेक्टर दर पर कर्मचारी लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों को रिक्त पदों पर युक्तियुक्तकरण करते हुए नियमित वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग लगातार की जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर (आदिवासी विकास) कार्यालय द्वारा 27 जून 2025 और 3 अगस्त 2026 को आदेश जारी किए जा चुके हैं। संघ के अनुसार, विभाग द्वारा इस मामले में आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर से मार्गदर्शन मांगा गया है, लेकिन अब तक मार्गदर्शन प्राप्त नहीं हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संघ ने आरोप लगाया कि केवल पत्राचार कर विभाग अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है। चेतावनी दी गई थी कि 11 सितंबर तक नियमित वेतनमान का लाभ नहीं दिए जाने पर आश्रमों में कार्यरत रसोईया, जलवाहक और चौकीदारों के साथ विभागीय कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक ध्यानाकर्षण आंदोलन किया जाएगा। जिसके तहत मंगलवार को प्रदर्शन किया गया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button