🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

हसदेव नदी में नहाने गया किशोर लापता, दूसरे दिन भी तलाश जारी

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल में हसदेव नदी में नहाने गया एक किशोर तेज बहाव में लापता हो गया। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को भी उसकी तलाश जारी है। रेस्क्यू अभियान में राज्य आपदा प्रबंधन कार्यबल (SDRF) की टीम को लगाया गया है। हालांकि, 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार, कुदुरमाल निवासी सूरज महंत नहाने के लिए स्थानीय हसदेव नदी पहुंचा था। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर पहले से बढ़ा हुआ है और बहाव भी तेज है। इसी दौरान वह नदी में डूबने के बाद लापता हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने तलाश शुरू कर दी। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घटना के बाद से लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक लापता किशोर का कोई सुराग नहीं मिला है।

लगातार बारिश के चलते हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से लोगों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की जाती रही है। इसके बावजूद लोग जोखिम उठाकर नदी में उतर रहे हैं। माना जा रहा है कि तेज बहाव के बीच नदी में उतरना ही इस हादसे की वजह बना।

  एनडीपीएस एक्ट सम्बंधित राजनांदगांव रेंज स्तरीय कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

किशोर के लापता होने के बाद से उसके परिजन परेशान हैं। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार में चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल रेस्क्यू टीम नदी में संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button