कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणा

आर्यन पब्लिक स्कूल की छात्रा आकांक्षा का एमबीबीएस में चयन

कोरबा 12 सितंबर। ग्रामीण अंचल में संचालित आर्यन पब्लिक स्कूल हरदीबाजार की छात्रा आकांक्षा ने नीट परीक्षा के माध्यम से एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश हासिल किया है। उसका चयन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव में हुआ है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार आकांक्षा शुरू से ही मेहनती और प्रतिभावान छात्रा रही है। उसने एमबीबीएस में प्रवेश को अपना लक्ष्य बनाकर नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत की। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन और छात्रा के प्रयासों से उसे यह सफलता मिली। संस्था के संचालक एवं भाजपा जिला मंत्री अजय कुमार दुबे ने कहा कि छात्रा की सफलता विद्यालय के उचित मार्गदर्शन और उसकी निरंतर मेहनत का परिणाम है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संस्था की प्राचार्य मंजू अजय दुबे, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आर्यन परिवार ने आकांक्षा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग को दिया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button