अपराधकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरलापरवाही

पहली बारिश में खुली घटिया निर्माण की पोल, 15 दिन पहले बना रेलवे ओवरब्रिज फटा, करोड़ों की पुलिया भी टूटी

राजनांदगांव/कोरबा। छत्तीसगढ़ में पहली ही बारिश ने करोड़ों रुपये की निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनांदगांव जिले के बरगा रेलवे ओवरब्रिज में लोकार्पण के महज 15 दिन बाद 60-70 फीट लंबी और 10-12 सेंटीमीटर चौड़ी दरारें पड़ गईं, जिससे पुल दो हिस्सों में बंटा नजर आया। वहीं आलीवारा ओवरब्रिज की सड़क बह गई, बाउंड्री वॉल टूट गई और कई स्थानों पर बेस धंस गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर दी है।

इधर, कोरबा जिले के भैसामुड़ा स्थित जोगीनाला पर करोड़ों रुपये की लागत से बनी पुलिया भी पहली बारिश में तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया का एक हिस्सा बह जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button