दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या, शराब दुकान के सामने विवाद के बाद चाकूबाजी; बुजुर्ग घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तोरवा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के सामने विवाद के बाद दो युवकों ने भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हमले में एक बुजुर्ग भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Carousel

हत्या के बाद आरोपियों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ की और वहां लगे CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शराब दुकान के सामने हुआ विवाद

मृतक की पहचान बबला साहू उर्फ शिवनंदन साहू (56) के रूप में हुई है। वह देवरी खुर्द के रहने वाले और पेशे से ऑटो चालक थे। उनकी पत्नी गीता साहू भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य बताई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, बबला साहू का तोरवा स्थित शराब दुकान के सामने दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से बबला साहू के गले पर हमला किया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

  जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

बुजुर्ग पर भी किया हमला

हमले के दौरान एक बुजुर्ग भी घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले में घायल के बयान और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

हत्या के बाद शराब दुकान में तोड़फोड़

हत्या की वारदात के बाद आरोपियों ने मौके पर काफी देर तक हंगामा किया। इससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग वहां से चले गए।

इसके बाद आरोपियों ने शराब दुकान में भी तोड़फोड़ की और वहां लगे CCTV कैमरों को नुकसान पहुंचाया, ताकि घटना से जुड़े सबूत प्रभावित हो सकें। वारदात के बाद कुछ समय के लिए शराब दुकान बंद कर दी गई।

मौके से मिला मोबाइल, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

मौके से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही वारदात से पहले और बाद के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान और घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सके।

Live Cricket Info