🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजव्यक्तित्वसड़क सुरक्षा

निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर-एसपी ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Advertisement Carousel

कोरबा 4 अगस्त 2026/  जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विकासखंडवार विजेता विद्यार्थियों को कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा विकासखंड से सेजेस पम्पहाउस के आयुष केशरवानी (कक्षा 11वीं) ने प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के राजकुमार मरावी (कक्षा 12वीं) ने द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा की तानी राठौर (कक्षा 11वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पाली विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल हरनमुड़ी की माही कश्यप (कक्षा 9वीं) प्रथम, सेजेस पाली की साक्षी पाली (कक्षा 9वीं) द्वितीय तथा शासकीय हाई स्कूल कोरबी की मनीषा पटेल (कक्षा 12वीं) तृतीय रहीं। कटघोरा विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल विजयनगर की अनुष्का अनंत प्रथम, सेजेस हिन्दी माध्यम ढेलवाडीह की पवित्रवती कोल द्वितीय तथा सेजेस गोपालपुर की उमा देवांगन तृतीय रहीं। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड से पीएम श्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा की संध्यावती आमोर्ज (कक्षा 12वीं) प्रथम, सेजेस सिंघिया की साक्षी सारथी (कक्षा 10वीं) द्वितीय तथा सेजेस गुरसिया की दीपमाला सिदार तृतीय रहीं।

  रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

करतला विकासखंड से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा की नीलिमा चौहान प्रथम तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरेली की रश्मि मिरी द्वितीय स्थान पर रही। विद्यार्थी आयुष केशरवानी ने सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन के संबंध में अपनी बात रखी। इस दौरान निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय डीएमसी श्री बल्लभ दास वैष्णव सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button