कोरबा

कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

कोरबा 02 मार्च 2026/ जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जनदर्शन में आधारभूत संरचना एवं राजस्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नई सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, विद्युत आपूर्ति, फौती नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा,  मुआवजा, पेंशन, तालाब गहरीकरण, अतिक्रमण हटवाने एवं बिजली बिल संशोधन जैसे कुल 43 आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी मामलों के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण के निर्देश देते हुए अधिकारियों को प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button