कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसड़क सुरक्षासमस्यासमीक्षा

नागरिकों का आवागमन सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कलेक्टर ने किया सड़कों-पुलों का निरीक्षण

हसदेव नदी पुल पर बाहर निकली सरियों को सात दिन में मरम्मत के निर्देश, क्षतिग्रस्त मार्गों पर भी शीघ्र काम पूरा करने को कहा

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा, 14 अक्टूबर 2026/ सड़क और पुल की स्थिति रोजमर्रा के आवागमन, सुरक्षा और समय पर गंतव्य तक पहुंचने से जुड़ी होती है। नागरिकों को असुविधा न हो और आवाजाही सुरक्षित बनी रहे, इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शहर के प्रमुख मार्गों और पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण और मरम्मत कार्यों की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दर्री बैराज से राताखार बायपास मार्ग पर हसदेव नदी के पुल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर पुल पर पैदल चले और सड़क से बाहर निकली सरियों को देखा। उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगी जताई और सेतु विभाग के अधिकारियों को सात दिन के भीतर पुल की आवश्यक मरम्मत पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के बाद जिन पुलों पर सरियां बाहर निकली हों, उनका निरीक्षण कर समय रहते मरम्मत कराई जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी मार्ग की मरम्मत के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने दर्री बराज के पास और दर्री बैराज से राताखार बायपास मार्ग पर क्षतिग्रस्त हिस्सों का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को सड़क की मरम्मत और बीटी कार्य सात दिन के भीतर पूरा कराने को कहा, ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को राहत मिल सके।

  खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त

उन्होंने रिसदी चौक से परसाभाठा-बजरंग चौक होते हुए रूमगरा और ध्यानचंद चौक-दर्री मार्ग का भी निरीक्षण किया। निर्माणाधीन सड़क की प्रगति देखते हुए उन्होंने कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी टू-लेन सीसी सड़क के निर्माण के लिए डीएमएफ मद से लगभग 29 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

कलेक्टर श्री दुदावत ने रूमगरा के पास सड़क किनारे जमा हुए पानी के निकासी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण पूरा होने तक सड़क की स्थिति नियमित रूप से देखी जाए और जहां आवश्यकता हो, तत्काल मरम्मत कराई जाए। बजरंग चौक-परसाभाठा क्षेत्र में निर्माण के दौरान आम नागरिकों की आवाजाही बनी रहे, इसके लिए बेहतर डायवर्सन व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं होगा।

कलेक्टर ने सीतामढ़ी चौक से इमलीडुग्गू गौमाता चौक तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क तथा रेलवे स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग से मानिकपुर मार्ग पर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारी कर कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.आर. जांगड़े, एसडीएम श्रीमती सरोज महिलांगे, एसडीओ श्री राकेश द्विवेदी, नगर निगम के जोन कमिश्नर तथा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button