✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठन

धनंजय का नेशनल बॉक्सिंग चौंपियनशिप के लिए चयनित

कोरबा, 18 अक्टूबर। ज्योति भूषण विधि महाविद्यालय कोरबा के छात्र धनंजय कुमार शुक्ला का चयन राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चौंपियनशिप के लिए हुआ है। वे अगले महीने नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग चौंपियनशिप में अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

15 सितंबर को डीपी विप्र लॉ कॉलेज बिलासपुर में हुए अंतर महाविद्यालय चौंपियनशिप में धनंजय कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बेहतरीन बॉक्सिंग तकनीक की बदौलत धनंजय कुमार का चयन नेशनल यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चौंपियनशिप के लिए किया गया है। पाली पडनिया गांव में रहने वाले धनंजय कुमार के चयन पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती किरण चौहान, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर सहित जिला बॉक्सिंग संघ पदाधिकारियों ने धनंजय कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button