🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअच्छी ख़बरअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

वायरल VIDEO: टीआई पर व्यापारी से बदसलूकी का आरोप, थप्पड़ मारने का वीडियो चर्चा में

धमतरी। जिले के बोराई थाना प्रभारी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक व्यापारी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार, कोंडागांव निवासी मुर्गा व्यापारी शब्बीर मेमन बोराई गांव खरीदारी के सिलसिले में आया था। इसी दौरान ओडिशा बॉर्डर के पास स्थित चेक पोस्ट पर पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर गाड़ी रुकवाई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि वाहन न रोकने से नाराज थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने मौके पर ही व्यापारी को फटकार लगाई और कथित रूप से थप्पड़ भी मार दिया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button