होली पर्व को लेकर धूमधाम से सजे बाजार, आज रात जलेगी होलिका

रंग, गुलाल व पुचकारी खरीदने में दिखा उत्साह

कोरबा 02 मार्च। शहर में होली पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। परंपरा के अनुसार आज रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा, जबकि तीसरे दिन रंगोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। अलग-अलग मोहल्लों में होलिका दहन स्थल सजाए गए हैं और लकड़ी, उपले व पूजन सामग्री की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और कॉलोनियों में रंग-गुलाल, पिचकारी और अन्य सजावटी सामान की अस्थायी दुकानें सज गई हैं। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों में रंग-बिरंगी पिचकारियों को लेकर खास उत्साह देखा गया, वहीं युवाओं ने हर्बल गुलाल और थीम आधारित रंगों की खरीदारी की। महिलाओं ने भी पूजन सामग्री और रंगों की खरीद में रुचि दिखाई। व्यापारियों का कहना है कि इस बार बाजार में हर वर्ग के बजट के अनुरूप सामान उपलब्ध कराया गया है। पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ हर्बल रंगों और आकर्षक डिजाइन वाली पिचकारियों की मांग अधिक है। कुछ दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है।

  का ‘ब्लैक मेज़’ बना महिला सशक्तिकरण की नई पहचान, 6000 से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर

इधर, पुलिस प्रशासन ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार की अभद्रता, जबरन रंग लगाने या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और गरिमा का ध्यान रखते हुए होली मनाएं, ताकि रंगों का यह पर्व खुशियों और सौहार्द का संदेश दे।

Live Cricket Info