छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

गृहमंत्री अमित शाह कल राज्योत्सव के मंच से जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 632 करोड़ रुपये

रायपुर। दिवाली से ठीक पहले छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त की राशि 3 नवंबर को जारी की जाएगी। राज्योत्सव के मंच से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इस बार प्रदेश की कुल 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के खातों में 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये भेजे जाएंगे। दिवाली से पहले मिलने वाली यह आर्थिक सहायता महिलाओं और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ई-केवाईसी कराने वाली 67.33 लाख महिलाओं को मिलेगी किस्त

इस किस्त के तहत ई-केवाईसी पूरी कर चुकीं 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राहियों को योजना की राशि मिलेगी। इसके अलावा नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्रों की 6 हजार 908 महिलाओं को 13वीं किस्त प्रदान की जाएगी। इस तरह कुल लाभार्थियों की संख्या 67 लाख 40 हजार 410 हो जाएगी।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

  सीएम साय ने गुरु गद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद

अब तक 20,717 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी। योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी। अब तक 32 किस्तों के माध्यम से महिलाओं को कुल 20,717.87 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।

3 नवंबर को 33वीं किस्त जारी होने के बाद योजना के तहत वितरित कुल राशि बढ़कर 21,350.50 करोड़ रुपये हो जाएगी। सरकार के मुताबिक, इस आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भी योगदान दे रही हैं।

पोर्टल और मोबाइल ऐप से देख सकेंगी भुगतान की स्थिति

हितग्राही महिलाएं अपनी किस्त का भुगतान स्टेटस और योजना से जुड़ी अन्य जानकारी आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर देख सकती हैं। इसके अलावा प्ले स्टोर पर उपलब्ध महतारी वंदन योजना के मोबाइल एप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

राज्योत्सव के अवसर पर जारी होने वाली यह किस्त दिवाली से पहले प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक संबल साबित होगी। अब हितग्राहियों की नजरें 3 नवंबर को होने वाले राशि अंतरण कार्यक्रम पर टिकी हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button