सीएम साय ने गुरु गद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद

गिरौदपुरी मेला की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने की घोषणा

Advertisement Carousel

बलौदाबाजार । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर नमन किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला समिति की मांग पर मेला की राशि 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख करने तथा साष्टांग प्रणाम करते हुए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थाई शेड निर्माण की घोषणा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर मुख्य मंदिर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया। प्रसाद प्राप्त करने वालों में स्थानीय श्रद्धालु एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं। तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेले का आज प्रथम दिन है। यह मेला 4 मार्च से प्रारंभ होकर 6 मार्च तक चलेगा।

 

इस अवसर पर धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब,कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा,कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित राजमहन्त,संत और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

  CG BREAKING:अब इन वाहन चालकों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, लाइसेंस भी होगा रद्द, यातायात पुलिस ने दी चेतावनी

 

 

Live Cricket Info