कोरबा 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से जानलेवा हमला, 3 नाबालिग हिरासत में — उरगा थाना क्षेत्र की घटना

उरगा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुनवानी भैंसमा में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। हमले में पीड़िता के गले पर गंभीर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले में पीड़िता के पिता के कथन के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और प्रकरण में विधिवत जांच प्रारंभ कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में इस मामले में कुल 05 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें से 03 नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि इन्हीं में से एक नाबालिग ने पीड़िता पर चाकू से हमला किया था।

पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.