🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

कोरबा (छत्तीसगढ़): फॉरेस्ट ऑफिस कोरबा में रेंजर जयनाथ गोंड का विदाई समारोह आयोजित

Advertisement Carousel

कोरबा जिले के कोरबा फॉरेस्ट ऑफिस में आज रेंजर जयनाथ गोंड के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर डीएफओ प्रेमलता यादव एवं एसडीओ आशीष खेरवार सहित वन विभाग के अन्य रेंजर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेंजर जयनाथ गोंड के लंबे सेवाकाल और वन विभाग में उनके योगदान की सराहना की।

समारोह के दौरान रेंजर जयनाथ गोंड को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

इस मौके पर रेंजर जयनाथ गोंड ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का माहौल भावुक एवं सम्मानपूर्ण रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button