🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारप्रेरणासंगठन

अग्रसेन गौ-धाम कनबेरी में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी

कोरबा 06 सितंबर। श्री अग्रसेन गौ धाम, कनबेरी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गौ धाम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत प्रातः 9 बजे गौ गोपाल के भव्य श्रृंगार के साथ हुई।

Advertisement Carousel

भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक श्रृंगार फूलों, फलों एवं विभिन्न पूजन सामग्री से किया गया। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और गौ माता की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन का संदेश रहा शाम 5 बजे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु देर तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे। भजन-कीर्तन के दौरान पूरा गौ धाम परिसर जयकारों और भक्तिगीतों से गूंजता रहा। जन्माष्टमी महोत्सव का विशेष आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। इस रोमांचक आयोजन में बच्चों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढकर हिस्सा लिया। वहीं दूध-दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयोजन को और भी मनोरंजक बना दिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और पूरा परिसर तालियों एवं जयकारों से गूंज उठा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा - आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी


महोत्सव के दौरान भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के समय पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान गौ गोपाल के लिए विशेष रूप से फलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जन्माष्टमी के अवसर पर केक कटिंग का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल श्रीकांत बुधिया अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल सचिन शिव अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ,श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति के,संरक्षक देवी प्रसाद केडिया, इंदर अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष जयंत अग्रवाल,सचिव राधेश्याम अग्रवाल,सह सचिव मनीष अग्रवाल (बालाजी), (पिंटू),कोषाध्यक्ष देवाशीष केडिया,उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,मोहन अग्रवाल (केसीसी),श्रीमती श्रद्धा केडिया,श्रीमती मनीषा अग्रवाल माता माधवी देवी गौ से सेवा समिति के अध्यक्ष निकेश अग्रवाल(बालाजी), उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा अग्रवाल एवं अग्रवाल समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button