🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferअच्छी ख़बरछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

Janjgir News: – स्वामी आत्मानंद स्कूल में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, बच्चों ने लगाए 15 से अधिक फलदार पौधे

Janjgir News: – जांजगीर। स्वामी आत्मानंद मल्टीपर्पज स्कूल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत आज छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों ने जामुन, बादाम, डूमर, नीम समेत 15 से अधिक फलदार पौधे रोपे।

Advertisement Carousel

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य गोविंद प्रसाद चौरसिया ने बच्चों को प्रकृति और वन्य जीव संरक्षण का महत्व समझाया और कहा, “प्रकृति की रक्षा हमारी संस्कृति की पहचान है।” वहीं शिक्षक डॉ. रमेश पांडेय ने छात्रों के साथ साफ-सफाई अभियान भी चलाया और बताया कि स्वच्छता सिर्फ आदत नहीं, बल्कि जीवन जीने की शैली है। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण रोकने और हर घर में “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का संदेश भी दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लिया और संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता और हरित भारत के संकल्प को समाज में आगे बढ़ाएंगे।

स्वच्छता अभियान के साथ ही स्कूल में खेलो इंडिया प्रतियोगिता के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ, जिसमें बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button