🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Generalछत्तीसगढ़लापरवाही🏙️ राज्य व शहर

Janjgir-Champa News:– कलेक्टर-एसपी का औचक निरीक्षण, बोड़सरा धान खरीदी केंद्र में 95 बोरी अवैध धान जब्त

Janjgir-Champa News:– सिवनी (नैला), बोड़सरा, जावलपुर और बलौदा धान खरीदी केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण, लापरवाही पर कलेक्टर सख्त

Advertisement Carousel


जांजगीर-चांपा | 25 दिसंबर 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिवनी (नैला), बोड़सरा, जावलपुर एवं बलौदा स्थित उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी व्यवस्था की संयुक्त रूप से समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान बोड़सरा धान खरीदी केंद्र में करीब 95 बोरी अवैध धान पाया गया। जांच में सामने आया कि उक्त धान का न तो टोकन कटा हुआ था और न ही किसी प्रकार की आधिकारिक एंट्री दर्ज थी। कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही अवैध धान जब्त किया गया।

लापरवाही पर सख्त रुख

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने खरीदी केंद्र प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के तहत धान खरीदी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी क्रम में बोड़सरा समिति के प्रबंधक एवं प्रभारी को हटाने के निर्देश सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिए गए।

पीवी ऐप में सतर्कता के निर्देश

कलेक्टर-एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने आवंटित धान खरीदी केंद्रों में पीवी ऐप के माध्यम से साप्ताहिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से पूर्ण करें और उसकी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें। साथ ही धान की स्टैकिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के भी निर्देश दिए गए।

किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इनमें—
बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता
छाया की व्यवस्था
पेयजल
बैठने की उचित सुविधा

शामिल हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी  कौशल साहू, डीएमओ रमेश लहरे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  Durg news:– तीन शादियां छुपा कर अखबार में विज्ञापन देकर की चौथी शादी, फिर चौथी पत्नी से 32 लाख रुपए लेकर फरार – पुलिस ने शातिर को गुजरात से पकड़ा

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button