छत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

Durg news:– तीन शादियां छुपा कर अखबार में विज्ञापन देकर की चौथी शादी, फिर चौथी पत्नी से 32 लाख रुपए लेकर फरार – पुलिस ने शातिर को गुजरात से पकड़ा

Durg news:– दुर्ग जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 54 वर्षीय ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से तीन शादियां कर चुका था, लेकिन यह तथ्य छुपाकर उसने अखबार में फर्जी मैरिज विज्ञापन प्रकाशित करवाया और एक महिला को भरोसे में लेकर चौथी शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी ने विभिन्न माध्यमों से कुल 32 लाख रुपए ऐंठे और फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गुजरात से हिरासत में लिया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

Durg दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में बताया गया कि आरोपी वीरेंद्र कुमार सोलंकी पिता चमन सिंह सोलंकी, उम्र 54 वर्ष, निवासी तरातमा बंगलोत, प्लॉट नंबर 2, शिवम पार्क, माधापारा, कच्छ थाना भुज (गुजरात), ने अपनी पूर्व की तीन शादियों को छुपाकर पीड़िता से विवाह किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2021 में शादी के बाद फरवरी 2022 में आरोपी ने 2 लाख रुपए और जनवरी 2024 में 6 लाख रुपए की मांग की, जिसे पीड़िता ने बैंक लोन लेकर दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि इन रकमों की किश्तें वह आज भी भर रही है।

शादी के बाद आरोपी ने पैसों की कमी बताकर पीड़िता के गहनों को गिरवी रखवाया और उससे 1 लाख 30 हजार रुपए का गोल्ड लोन निकलवाया। पीड़िता के मुताबिक, 2021 से 2024 तक आरोपी ने अलग–अलग किश्तों में गूगल पे, बैंक ट्रांजैक्शन और नकद के जरिए लगभग 18 लाख रुपए लिए। नकद मिलाकर कुल 32 लाख रुपए वसूल कर वह ठगी कर भाग गया।

  सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने सीतामणी मिडिल स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर दिया शिक्षा दान का संदेश

पीड़िता की शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 343/2025 धारा 85, 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। लगातार ठिकाना बदलते हुए वह गिरफ्तारी से बचता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे गुजरात से धर–दबोचा और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

आरोपी का विवरण:
बीरेन्द्र कुमार सोलंकी, पिता चमन सिंह सोलंकी, उम्र 54 वर्ष
पता – तरातमा बंगलोत, प्लाट नं. 2, शिवम पार्क, यक्ष्रे मंदिर के पीछे, माधापारा, कच्छ थाना भुज (गुजरात)

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button