IPS विजय कुमार पांडेय ने 15 उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र के साथ सेवा पुस्तिका में भी हुई प्रशंसा दर्ज

हर माह उत्कृष्टता का सम्मान: पुलिस के 15 जांबाजों को SP विजय पांडेय ने किया सम्मानित

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हर माह सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 1 अगस्त को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) द्वारा कुल 15 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके योगदान को सेवा पुस्तिका में भी दर्ज किया गया, जिससे उनके भविष्य की पदोन्नति और सेवा मूल्यांकन में यह योगदान प्रभावशाली रूप से दर्ज रहेगा।

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित इस सम्मान समारोह में DSP अजाक श्री जितेंद्र खूंटे, CSP श्रीमती कविता ठाकुर, SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार, DSP मुख्यालय श्री विजय पैकरा, SDOP श्री प्रदीप कुमार सोरी, और ASI अश्विनी राठौर (रीडर-1) भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची एवं उनके उल्लेखनीय कार्य:
1. निरीक्षक लालन पटेल (यातायात) – यातायात जनजागरूकता कार्यक्रमों के संचालन में उत्कृष्ट कार्य।

2. उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़) – ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चों की बरामदगी।

3. ASI संतोष बंजारे – ऑपरेशन मुस्कान में 11 अपहृत/गुम नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब किया।

4. उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू (थाना अकलतरा) – चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

  CG Congress News:–एक व्हाट्सएप ग्रुप, कुछ स्क्रीनशॉट और कांग्रेस के भीतर का सच

5. प्रधान आरक्षक रेमन सिंह (थाना सारागांव) – अपहृता नाबालिग बालिका को हैदराबाद से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

6. प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा (थाना जांजगीर) – मंदिर की दानपेटी चोरी मामले में आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका।

7. प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह (यातायात) – यातायात जागरूकता अभियान में सक्रिय योगदान।
8. महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव (थाना मुलमुला)

9. महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर (थाना नवागढ़) – दोनों ने अपहृत व गुम बालिकाओं को खोजने में सराहनीय कार्य किया।

10. आरक्षक जयप्रकाश एवं गौकरण राय (थाना अकलतरा) – चोरी के मामले में आरोपियों को पकड़ने में योगदान।

11. आरक्षक सुरेश रत्नाकर एवं अजय भानु (थाना जांजगीर) – सक्रिय रात्रि गश्त के दौरान मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने में सफलता।

12. आरक्षक दीपक तिवारी (थाना बिर्रा) – रायपुर से दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया।

13. आरक्षक लखेश विश्वकर्मा (थाना पामगढ़) – थाना रिकॉर्ड संधारण में उत्कृष्टता।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय का संदेश:
प्रत्येक माह ऐसे पुलिसकर्मियों को पहचानकर उनका उत्साहवर्धन करना हमारा कर्तव्य है। इससे टीम में प्रतिस्पर्धा के साथ कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ती है। ऐसे सम्मान भविष्य के लिए उदाहरण बनते हैं।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.