रतनपुर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया दादर पचरा शक्ति केंद्र मे महिला समूह द्वारा संचालित पीडीएस राशन दुकान उमरिया दादर में हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड का वितरण किया गया।

हितग्राहियों को नवीन

बिलासपुर।रतनपुर मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव ने हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड मिलने पर वार्ड की महिला-पुरुष और बच्चों ने खुशी जाहिर किया। सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत नवीन राशन कार्ड में राशन कार्डधारियों को 5 साल तक निःशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। उमरिया दादर कोईलारीपारा पचरा में नवीन राशन कार्ड लगभग 200 बट चुके हैं।
तिरिथ यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र की भाजपा सरकार और विष्णुदेव साय नीत राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं को लेकर आम जनता में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। अंतर की राशि मिलने पर किसान भाजपा सरकार को लेकर काफी खुश हैं और वहीं महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 1000 रुपये सभी महिलाओं को खाते में डाला गया है, जिससे महिलाओं में भाजपा सरकार के प्रति पूर्ण विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से आम जन लाभान्वित हो रहे हैं। तीनों वार्डों में नवीन राशन कार्ड वितरण के दौरान मुख्य रूप से शक्ति केंद्र प्रभारी । संतोष दास मानिकपुरी महेश पैकरा रमेश यादव उत्तम सिंह ठाकुर भाव सिंह यादव भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजू दास मानिकपुरी जगमोहन साहू अनिल पटेल सुनील यादव आदि बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  ईडी ने सूर्यकान्त तिवारी की 50 करोड़ की संपत्ति अटैच की

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.