✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

सर्वमंगला चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल

कोरबा। बुधवार देर रात सर्वमंगला चौक के पास कुसमुंडा क्षेत्र से कोयला लोड कर कनवेरी मार्ग की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर सडक़ किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग को तोड़ता हुआ मंदिर के पास बने गार्डन में घुस गया और पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक हल्का घायल हुआ है, जबकि राहगीरों के न होने से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर कुसमुंडा कोयला क्षेत्र से माल लादकर रात करीब 12 बजे सर्वमंगला चौक के पास पहुंचा। तभी चालक को तेज झपकी आ गई, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रेलर पहले सडक़ किनारे लगी आयरन रेलिंग तोड़ता हुआ गार्डन में जा घुसा और औंधा पलट गया।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और चालक उसमें फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों व अन्य वाहन चालकों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रेलर को क्रेन की सहायता से हटवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आना ही हादसे का मुख्य कारण पाया गया है। फिलहाल ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और वाहन मालिक को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद कुछ देर तक सर्वमंगला चौक से गुजरने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने ट्रेलर को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  *गोयल TMT ने रचा कीर्तिमान, रायपुर में लगाया भारत का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप ; गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित*

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से माँग की है कि खदान क्षेत्रों से माल लेकर शहर के बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों की गति पर कठोर नियंत्रण किया जाए। साथ ही सर्वमंगला चौक जैसे व्यस्त चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएँ। लोगों ने राहत की साँस ली कि यदि रेलिंग और बैरिकेड न होते तो ट्रेलर सीधे मंदिर की ओर जा सकता था, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button