CG News:-खनिज निगम में चेयरमैन बनाने के नाम पर ठगी: बीजेपी नेता से 41 लाख ले उड़े RSS से जुड़ा बताकर आए ठग

कोंडागांव | न्यूज़ डेस्क @nyaydhani छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जो सत्ता की गलियों में फैले भ्रम, लालच और जालसाज नेटवर्क की परतें खोलता है।कोंडागांव जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया को खनिज निगम का चेयरमैन बनवाने के नाम पर ठगों ने 41.30 लाख रुपए की चपत लगा दी — और वो भी खुद को RSS और दिल्ली दरबार से जुड़ा बताकर।पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और तलाश जारी है।

तीन किश्तों में दिए 41.30 लाख रुपए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीड़ित संतोष कटारिया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रायपुर निवासी राजीव सोनी के जरिए काजल जोशी नाम की महिला से मुलाकात की थी। काजल ने खुद को दिल्ली में RSS और भाजपा से जुड़ा प्रभावशाली पदाधिकारी बताते हुए कहा कि वह केंद्रीय मंत्रियों और छत्तीसगढ़ सरकार में ऊंचे संपर्कों के जरिए उन्हें खनिज निगम का चेयरमैन बनवा सकती है, लेकिन इसके लिए 3 करोड़ रुपए लगेंगे।

संतोष ने कहा कि इतनी बड़ी राशि तुरंत संभव नहीं है। इस पर महिला 20 लाख एडवांस में लेने को तैयार हुई।
• 20 अगस्त 2024: दिल्ली में काजल को 20 लाख रुपए कैश दिए गए।
• 26 सितंबर 2024: केशकाल से व्हाट्सएप QR कोड स्कैन कर 1.30 लाख ट्रांसफर किए।
• अक्टूबर 2024: रायपुर के होटल क्लार्क इन में दोनों आरोपियों को बुलाकर 20 लाख और कैश दिए गए।

  खाकी बन गई सौदेबाज: हिरण और जंगली सुअर शिकार में समझौता

इस तरह कुल 41.30 लाख रुपए अलगअलग किश्तों में दिए गए।

सूची में नाम आने पर टूटा भ्रम, BJP नेताओं से किया संपर्क

जब निगम मंडलों की नियुक्ति में संतोष कटारिया का नाम नहीं आया, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने दोनों आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन उठना बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से बात की, तब मालूम पड़ा कि काजल जोशी नाम की कोई महिला भाजपा या RSS से जुड़ी नहीं है।

जांच में सामने आया कि महिला का असली नाम कोमल मुंजारे है और वह महाराष्ट्र की रहने वाली है।

FIR दर्ज, आरोपी फरार

केशकाल थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संतोष कटारिया की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी (419, 420 IPC), आपराधिक विश्वासघात (406), और धमकी (506) की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

राजनीति में लंबा अनुभव रखते हैं पीड़ित

संतोष कटारिया अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से भाजपा से जुड़े हैं और उत्तर बस्तर (कोंडागांव) के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ बीजेपी के कोर ग्रुप के सदस्य हैं और केशकाल में पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं।

Live Cricket Info