Bilaspur Crime News:-राजकिशोर नगर लूट कांड: पुलिस ने 200 सीसीटीवी खंगाले, चोरी के वाहनों से रची गई लूट की साजिश, एसएसपी रजनेश सिंह बोले—जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी

Bilaspur Crime News:-बिलासपुर के राजकिशोर नगर में मंगलवार रात ज्वेलरी व्यापारी से हुई लूट ने शहर में सनसनी फैला दी। पुलिस की जंबो टीम लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। लूट में इस्तेमाल चोरी की कार और बाइक को किया गया था । एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

BilaspurNews:-बिलासपुर। सरकंडा के राजकिशोर नगर में मंगलवार की रात हुए लूट के मामले में पुलिस की जंबो टीम जांच में जुटी है। पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों का फुटेज लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान में जुटी है। राजकिशोर नगर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर रहने वाले ज्वेलरी व्यापारी संतोष तिवारी को मंगलवार की रात रोककर मारपीट और लूट के बाद बदमाश भाग निकले।इसकी सूचना मिलते ही आईजी
रामगोपाल गर्ग समेत अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल से मिली प्राथमिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीसीटीवी फुटेज से संदेहियों की पहचान

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज ले लिया है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग जगहों पर लगे करीब 200 कैमरों का फुटेज लिया गया है। इसके आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। शहर से बाहर सरकंडा क्षेत्र के उरतुम गांव के बाहर बदमाशों ने लूटी गई कार छोड़ दी। इसके बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस की टीम आसपास के गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों के भी फुटेज खंगाल रही है।

कार के पास मिले जेवर और डिब्बे

लूट के बाद पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई। जिले की सीमा को सील कर दिया गया। जिले से बाहर जाने वाली हर सड़क पर जवान तैनात थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि व्यवसायी की कार उरतुम गांव के पास लावारिस हालत में खड़ी है। इसकी जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारी भी मौके पर पहुंंचे। पुलिस ने आसपास जांच शुरू कर दी। कार के पास ही जेवरों के कुछ डिब्बे और थोड़ी मात्रा में सोने के जेवर मिले। इसे जब्त कर लिया गया है।

  संस्कृत जगत की अपूरणीय क्षति

जवानों ने चलाया तलाशी अभियान

शहर से बाहर कार मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। पुलिस डाग कार से निकलकर सीधे खेत की ओर भागने लगा। इसके बाद थाने से बल बुलाया गया। सरकंडा थाने के जवानों ने आसपास तलाशी अभियान चलाया।

मैनपाट और जांजगीर में वाहनों की चोरी, उसी से दिया घटना को अंजाम

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी कार और बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जब वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की तो पता चला कि बदमाशों ने कार को जांजगीर से चोरी किया है। वहीं, बाइक मैनपाट से चोरी की गई है। इसके आधार पर पुलिस अब अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

जल्द पकड़े जाएंगे लुटेरे:

एसएसपी रजनेश सिंह
राजकिशोर नगर में हुए लूट के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ा बयान दिया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने न्यायधानी .कॉम से फ़ोन पर चर्चा के दौरान कहा कि वे पूरे मामले की पल-पल जानकारी ले रहे हैं। पुलिस की टीम हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। कई सीसीटीवी कैमरों का फुटेज लेकर संदेहियों की पहचान करने कोशिश की जा रही है। लूट के मामले में शामिल अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.