🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर

Bilaspur News:–निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण, समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर 18 कर्मचारी नदारद, सभी को नोटिस

Bilaspur News:–बिलासपुर नगर निगम में अनुशासन और समयपालन को लेकर आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सख्त रुख अपनाया है। कार्यालय खुलने के लगभग आधे घंटे बाद आयुक्त ने निगम मुख्यालय विकास भवन का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग शाखाओं में 18 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विकास भवन स्थित लोक सेवा केंद्र बंद मिलने पर केंद्र प्रभारी को भी नोटिस थमाया गया है।

Advertisement Carousel

Bilaspur बिलासपुर।
नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे विकास भवन पहुंचे और एक-एक कर सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यालयीन समय का उल्लंघन सामने आया। शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद सुबह 10 बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचने वाले 18 अधिकारी-कर्मचारियों पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। सभी को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इन कर्मचारियों को मिला नोटिस:–

अजय कुमार शुक्ला (सहायक कार्यालय अधीक्षक),
राकेश यादव (लेखापाल),
गिरीराज यादव (सहायक ग्रेड-दो, स्थापना),
गीता श्रीवास्तव (सहायक ग्रेड-दो, आवास शाखा),
रविशंकर शर्मा (सहायक ग्रेड-दो, आवास शाखा),
संतोष यादव (सहायक ग्रेड-दो, पेंशन शाखा),
दउवा सोनी (सहायक ग्रेड-दो, जल विभाग),
मिथुन मित्रा (स्वच्छता पर्यवेक्षक, जल विभाग),
जय प्रकाश यादव (राजस्व उप निरीक्षक, संपत्तिकर विभाग),
अनिता गोड़ (कम्प्यूटर ऑपरेटर, संपत्तिकर विभाग),
हेमलता गुप्ता (सहायक ग्रेड-तीन, स्थापना),
लक्ष्मी छाया गोपाल (सहायक ग्रेड-तीन, स्थापना),
मुस्तरी खान (सहायक ग्रेड-तीन, संपदा शाखा),
निलेश मिश्रा (सहायक ग्रेड-तीन, सूचना का अधिकार),
सुशीला कौशिक (सहायक ग्रेड-तीन),
सन्नी मिश्रा (सहायक राजस्व निरीक्षक, संपत्तिकर),
राहुल इंटिट (संपत्तिकर शाखा),
मयंक वर्मा (प्रधानमंत्री आवास शाखा)।

  बसंत पंचमी पर वनमाली एवं संबोधन संस्थान का आयोजन           

लोक सेवा केंद्र संचालक से मांगा जवाब:–

निरीक्षण के समय विकास भवन स्थित लोक सेवा केंद्र सुबह साढ़े दस बजे तक बंद पाया गया, जबकि शासन के आदेश अनुसार केंद्र का संचालन भी सुबह 10 बजे से किया जाना है। इस लापरवाही पर आयुक्त के निर्देश से संचालिका हेमवती पात्रे एवं वर्तिका कुशवाहा को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में पूछा गया है कि समय पर केंद्र नहीं खोलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई क्यों न की जाए। दोनों से नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button