IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

सोना 80 हजार के करीब, आज छू लिया 78,100 काआंकड़ा: कमलसोनी

चांदी की कीमतें भी लखपति बनने की राह पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी का कहना है कि “अंतरराष्ट्रीय बाजार की उथल–पुथल का सीधा असर भारतीय सराफा बाजार पर दिख रहा है। सोने की कीमतें आज 78,100 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई हैं, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। अगर मौजूदा हालात बने रहे, तो दीवाली से पहले सोना 80,000 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है।“

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कमल सोनी ने यह भी कहा कि, “अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्याज दरों में कटौती और कुछ देशों में जारी युद्ध और अस्थिरता जैसी परिस्थितियां सोने और चांदी की कीमतों को ऊंचाई पर ले जा रही हैं। अगले सप्ताह तक सोने के 80,000 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचने की पूरी संभावना है।“

चांदी के बाजार पर भी वैश्विक प्रभाव स्पष्ट है। आज चांदी 94,650 रुपए प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। कमल सोनी के अनुसार, “चांदी की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, और यह एक लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।“

कमल सोनी का कहना है कि, “वैश्विक बाजार में चल रहे उथल–पुथल और विभिन्न देशों के बीच संघर्ष की स्थिति ने भारतीय सराफा बाजार पर सीधा असर डाला है। इससे सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही हैं।“

इसके बावजूद, ग्राहकों की खरीदारी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। कमल सोनी ने बताया, “त्योहारी सीजन और नवरात्रि के साथ शादियों की खरीदारी शुरू होने वाली है। इस कारण ग्राहकी बरकरार है, और लोग लगातार सोने–चांदी की खरीदारी कर रहे हैं।“

आखिर में कमल सोनी ने कहा, “सोने और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों ने व्यापारियों और ग्राहकों के बीच चर्चा को गर्म कर दिया है। सभी की नजरें बाजार की आगामी गतिविधियों पर टिकी हुई हैं, और यह देखना होगा कि वैश्विक बाजार कब स्थिर होता है।“

  Crime News:– पीरिड्स के चलते पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, हवस में अंधे पति ने गला घोंट के कर दी हत्या, फिर सामान्य मौत की रची झूठी कहानी

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button