🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंपः मकान की दीवारें व छत क्षतिग्रस्त, परिवार बाल-बाल बचा

कोरबा 05 जुलाई। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित रामनगर बस्ती में शनिवार देर रात गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए धमाके से हड़कंप मच गया। हादसे में मकान मालिक गजानंद साहू की पत्नी और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ी जनहानि टल गई, हालांकि मकान और घरेलू सामान को भारी नुकसान पहुंचा है।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार, गजानंद साहू के घर की रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में कथित रूप से लीकेज हो गया। इससे अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और छत के हिस्से उड़ गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धमाके के बाद घर में रखा फ्रिज और दूसरा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में फ्रिज में भी विस्फोट हो गया, जिससे आग और तेज फैल गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा अधिकांश घरेलू सामान जलकर राख हो गया। धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी।

  आईओसी टर्मिनल में डीजल चोरी का खेलः वायरल वीडियो से खुली पोल, रोज लाखों के ईंधन की चोरी का दावा

गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंपः मकान की दीवारें व छत क्षतिग्रस्त, परिवार बाल-बाल बचाघटना की सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर गैस पाइप में लीकेज को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button