10 हजार का इनामी मुख्य आरोपी नवीन कश्यप चढ़ाया पुलिस के हत्थे
गेवरा और कुसमुंडा खदानों में सक्रिय था गिरोह, अब तक 12 आरोपी जा चुके हैं जेल
फरार आरोपियों को दबोचने में दीपका पुलिस को मिली कामयाबी, घटना में प्रयुक्त 2 स्कॉर्पियो जब्त
कोरबा। जिला पुलिस ने गेवरा एवं कुसमुंडा कोयला खदान क्षेत्रों में सक्रिय डीजल चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना और 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी नवीन कश्यप सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुख्य आरोपी नवीन कश्यप पिछले डेढ़ साल से जिला छोड़कर फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
मुखबिर की सूचना पर जांजगीर में दबिश, घेराबंदी कर दबोचा
मिली जानकारी के अनुसार, 01 जून 2026 की रात्रि को थाना दीपका की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि खदानों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड नवीन कश्यप जांजगीर इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मुख्य आरोपी नवीन कश्यप सहित उसके दो अन्य साथियों पुरुषोत्तम (परमेश्वर) और सब्बीर को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से डीजल चोरी और परिवहन में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहनों को भी जब्त किया है।
गिरोह के 9 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल, 2500 लीटर डीजल हुआ था जब्त
पुलिस प्रशासन इस संगठित डीजल चोर गिरोह के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहा है। मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले की कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के 9 सदस्यों को सलाखों के पीछे भेजा था और उनके कब्जे से 2500 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया था। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने दीपका थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 437/2024 एवं 114/2026 (बीएनएस की विभिन्न धाराओं व ईसी एक्ट) के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
नवीन कश्यप (उम्र 34 वर्ष, मुख्य सरगना), पिता- स्व. राम दयाल कश्यप, निवासी- बलगी शांतिनगर, बांकीमोंगरा (10 हजार का इनामी)।
परमेश्वर सारथी उर्फ पुरुषोत्तम (उम्र 28 वर्ष), पिता- जोहन लाल सारथी, निवासी- बलगी शांतिनगर, बांकीमोंगरा।
सब्बीर मेमन (उम्र 35 वर्ष), पिता- अयूब मेमन, निवासी- गेवरा बस्ती, गांधी चौक, कुसमुंडा।
जब्त वाहनों के नंबर:
प्रथम स्कॉर्पियो: CG 28 P 6555
द्वितीय स्कॉर्पियो: CG 12 BU 6064

Live Cricket Info



Leave a Reply