आईओसी टर्मिनल में डीजल चोरी का खेलः वायरल वीडियो से खुली पोल, रोज लाखों के ईंधन की चोरी का दावा

कोरबा 04 जुलाई। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी) के गोपालपुर टर्मिनल से निकलने वाले पेट्रोल और डीजल टैंकरों से कथित रूप से ईंधन चोरी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। गुरुवार को टर्मिनल परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग एक टैंकर से जेरीकेन में डीजल निकालते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर टर्मिनल से प्रतिदिन 200 से अधिक टैंकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना होते हैं। आरोप है कि प्रत्येक टैंकर से 15 से 20 लीटर तक डीजल निकाल लिया जाता है। यदि यह दावा सही है, तो प्रतिदिन तीन से चार हजार लीटर डीजल की चोरी हो रही है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि निकाले गए डीजल को पहले एक खाली टैंकर में एकत्र किया जाता है और बाद में बाजार में पेट्रोल पंपों की तुलना में कम कीमत पर बेचा जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि कई बार उन्हें निर्धारित मात्रा से कम ईंधन मिलता है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उनका आरोप है कि चोरी का विरोध करने पर विवाद और हाथापाई की स्थिति बन जाती है, जिसके चलते अधिकांश संचालक खुलकर शिकायत करने से बचते हैं।

  साय कैबिनेट की बैठक 19 को, चुनाव से पहले हो सकती है बड़ी घोषणा...

गौरतलब है कि पुलिस पहले भी डीजल चोरी के मामलों में कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद ईंधन चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। मामले को लेकर संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं

Live Cricket Info