कोतवाली क्षेत्र में चाकूबाजी में चार घायल, दो की हालत गंभीर

कोरबा। बुधवार की शाम सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेडी युवकों ने चाकू और आपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जरी ब्लेड से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुकेश कुमार यादव और अन्य तीन लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी कुछ युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुकेश यादव सहित सभी लोगों पर चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। मुकेश के पेट में चाकू मारकर लंबा कट लगा दिया गया, जिससे उसके पेट की अंतड़ियां बाहर आ गई। प्रवीण बरेठ को सर्जिकल ब्लेड मार्गा और ईंट से सिर पर बार बार संघातिक प्रहार किया गया। दो अन्य युवकों को भी घातक चोट पहुंचाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस घटना में प्रवीण कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों युवक गंभीर हैं और उन्हें आई सी यू में रखा गया है। वहीं धन सिंह और मोहन ठाकुर भी घायल है। एक युवक के सिर में ईंट से बुरी तरह प्रहार किया गया।

  Bilaspur News:_ रतनपुर में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, डबल इंजन सरकार का वादा पूरा

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार इस वारदात को मोतीसागर पारा निवासी लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा और राकेश ने अंजाम दिया है जो आदतन अपराधी और नशेड़ी प्रवृत्ति के युवक हैं।

मोहल्ले वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सीतामढ़ी इलाके में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। यही वजह है कि आए दिन इलाके में चाकूबाजी, तलवारबाजी जैसी घटनाएं होती हैं। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में बस्तीवासी सिटी कोतवाली पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोश का प्रदर्शन किया।

नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया है कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Live Cricket Info