🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे व महिला मोर्चा ने गुरुजनों का किया सम्मान, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साल, श्रीफल और धोती भेंट कर जताया आभार

रतनपुर –  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर में भारतीय संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत करते हुए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे एवं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा गुरुजनों का साल, श्रीफल एवं धोती भेंट कर सम्मान किया गया।

Advertisement Carousel

इस अवसर पर घनश्याम रात्रे ने कहा कि —
“गुरु का स्थान समाज में सर्वोच्च है। उनके बताए मार्ग पर चलकर न केवल सफलता प्राप्त होती है, बल्कि जीवन भी सार्थक बनता है। उनके आशीर्वाद से ही व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा और दिशा का संचार होता है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समारोह में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सविता धीवर, महामंत्री राजकुमारी विसेन, मंडल उपाध्यक्ष सावित्री रात्रे, उषा चौहान, प्रमिला कश्यप, रेहाना बेगम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए, सामाजिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button