कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

हाथियों का दल पहुंचा नोनदरहा जंगल

कोरबा, 4 अक्टूबर। वनमंडल कोरबा के करतला रेंज में विचरण कर रहे चार हाथियों का दल बीती रात बड़मार से आगे बढकर नोनदरहा जंगल पहुंच गये। हाथियों ने यहां पहुंचने से पहले रास्ते में किसानों की धान की फसल का पैरो से रौंद दिया। जिसका आंकलन वन विभाग की ओर से किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हाथियों का दल तीन दिन तक बड़मार व कोटमेर क्षेत्र में विचरण कर रहा था और धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा था, जिससे ग्रामीण खासकर किसान हलाकान थे। उधर कटघोरा वनमण्डल में हाथी समस्या बनी हुई है। यहां के पसान क्षेत्र में 52 की संख्या में हाथी घुम रहे है जो खेतों में पहुंचकर लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। हाथियों का दल छोटे-छोटे झूण्ड में बंटकर वन विभाग की निगरानी टीम को चकमा देकर खेतों में पहुंच जाता है और वहां रात भर उत्पात मचाने के बाद सुबह होने से पहले लौट कर जंगल में एक साथ विश्राम करने लगता है। क्षेत्र में हाथियों द्वारा लगातार उत्पात मचाये जाने से ग्रामीण आक्रोशित है। उन्होंने अपने फसल की रक्षा की गुहार वन विभाग से लगाई है। तथा हाथी समस्या के स्थाई समाधान की भी मांगे रखी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  अव्यवस्थाओं के आगोश में मेडिकल कॉलेज का हॉस्टलः 600 से ज्यादा छात्र-छात्राएं, रहने की जगह सिर्फ 240 के लिए, हॉल में बिस्तर लगाकर कर रहे गुजारा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button