कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसड़क सुरक्षासमस्याहड़ताल

बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर वकीलों का शक्ति प्रदर्शन, सड़क नहीं बनी तो आंदोलन की चेतावनी

कोरबा। बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब और तेज हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के विरोध में विभिन्न राजनीतिक दलों और श्रमिक संगठनों के बाद अब जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा भी आंदोलन के समर्थन में उतर आया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने परसाभाठा, बालको पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

अधिवक्ताओं ने आंदोलन को दिया समर्थन

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जिला अधिवक्ता संघ से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि लंबे समय से स्थानीय नागरिक, श्रमिक संगठन और विभिन्न सामाजिक संगठन सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अधिवक्ताओं का कहना है कि जर्जर सड़क के कारण आम लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

बालको प्रबंधन को दी चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने बालको प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य में और देरी की गई तो अधिवक्ता भी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

  कोरबा-चांपा मार्ग पर सड़क दुर्घटना, प्याज से लदे डाला वाहन चालक की मौके पर मौत

उन्होंने कहा कि अब तक लोगों की मांगों को नजरअंदाज किया जाता रहा है, लेकिन यदि इस बार भी टालमटोल की गई तो वकील लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे।

सड़क निर्माण की उठी मांग

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क का जल्द से जल्द निर्माण या व्यापक मरम्मत कराई जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में अधिवक्ता संघ के आंदोलन में शामिल होने से सड़क निर्माण की मांग को और मजबूती मिली है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button