छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

इलाज के लिए रिश्वत मांगने का डॉक्टर का वीडियो वायरल,  हुई शिकायत


Bilaspur News:– इलाज के लिए 3 हजार रिश्वत मांगने का आयुर्वैदिक हॉस्पिटल के डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित ने इसकी शिकायत भी की है।

Bilaspur बिलासपुर। इलाज के लिए रिश्वत मांगने का डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ है। फिस्टुला के इलाज के लिए आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के डॉक्टर ने 3 हजार रुपए रिश्वत मांगे। जिसका वीडियो बनाकर पीड़ित ने कॉलेज के प्रिंसिपल से शिकायत की। पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।



पीड़ित हितेश साहू ने अपने भाई जयंत साहू के फिस्टुला के इलाज के लिए उन्हें नूतन चौक सरकंडा स्थित जिला आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती करवाया था।  इलाज के दौरान, उन्हें महंगी दवाइयां और ऑपरेशन के सामान खरीदने के लिए मजबूर किया गया। जब इलाज सफल हुआ तो डिस्चार्ज करते समय डॉक्टर बृजेश सिंह और उनके सहयोगी ने रिश्वत मांगी। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
वीडियो

हितेश साहू की शिकायत के अनुसार  डॉ बृजेश सिंह ने उनसे तीन हजार रुपए  की रिश्वत मांगी। तब उनके द्वारा बताया गया कि पहले से जानकारी नहीं होने के चलते वे पैसा नहीं लाए हैं।  हितेश साहू ने बताया कि उनके सामने ही अन्य मरीजों से पांच पांच हजार रुपए वसूले गए।
वे जब प्रिंसिपल के पास शिकायत के लिए पहुंचे तो  प्रिंसिपल ने भी उनसे कहा कि डॉ बृजेश सिंह के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिली है। वह जल्द ही इसकी जांच करवाएंगे। बहरहाल अब तक कोई भी कार्यवाही डॉक्टर के खिलाफ नहीं हुई है।

  अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई, दो वाहन जप्त

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button