सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौत

जांजगीर-चांपा । जिले के ग्राम बनाहिल में सड़क हादसे में 12 साल के छात्र की मौत हो गई। जब छात्र ओम प्रकाश केवट स्कूल से लौट रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, अकलतरा थाना क्षेत्र की घटना है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद घायल छात्र को सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, वही गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के विरोध में ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने बिलासपुर-अकलतरा मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर सैकड़ों भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं और सड़क की स्थिति भी खराब है।

 

ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा और क्षेत्र में बाईपास सड़क के निर्माण की मांग की है। पुलिस और नायब तहसीलदार चंद्रकांत साहू के हस्तक्षेप के बाद चक्का जाम खत्म किया गया।

Live Cricket Info