✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसुरक्षा

तरदा में फिर दिखा मगरमच्छ, वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी, नदी-खेत के पास जाने पर रोक

कोरबा 12 अगस्त। कोरबा जिले के तरदा गांव और आसपास के इलाकों में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना से एक बार फिर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को तरदा एनीकट और कुदुरमाल एनीकट के पास मगरमच्छ दिखाई देने की खबर सामने आई। सूचना मिलते ही वन विभाग ने हसदेव नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। लोगों से खेतों और नदी किनारे जाने से फिलहाल बचने को कहा गया है। ग्रामीणों को नदी में उतरने और अकेले नदी या एनीकट के आसपास जाने से भी सावधान किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कुछ दिन पहले भी तरदा गांव में एक मगरमच्छ दिखाई दिया था। बताया गया कि नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद करीब 4 फीट लंबा मगरमच्छ खेतों तक पहुंच गया था। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया था। उस समय ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि हसदेव नदी और आसपास के जलक्षेत्र में और भी मगरमच्छ हो सकते हैं। अब तरदा और कुदुरमाल एनीकट के पास दोबारा मगरमच्छ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

  BREAKING NEWS:BEO निलंबित, 16 लाख की गबन मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन…

मगरमच्छ देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम इलाके पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि उन्हें कहीं मगरमच्छ दिखाई दे तो उसके करीब जाने या उसे पकड़ने की कोशिश न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। फिलहाल वन विभाग द्वारा लोगों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button