छत्तीसगढ़

पैसे दोगुने करने का लालच और भूत-प्रेत का झांसा,लाखों की ठगी

बिलासपुर । सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी ने सेवादार के खिलाफ रकम दोगुना करने का झांसा देकर 82 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जरहाभाठा में रहने वाले व्यवसायी रितिक हिरवानी ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि गोल बाजार में कपड़े की दुकान है। दीपक केवलानी उर्फ रणवीर से चार वर्ष पूर्व चकरभाठा के गुरुद्वारे में मुलाकात हुई थी। उस दौरान वे अपने भांजे मंयक लछवानी के साथ चकरभाठा गुरुद्वारे जाते थे।

 

 

 

 

वहां पर सेवादार के रूप में रहने वाले दीपक से जान पहचान बढ़ी। उसके बाद लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व से रकम दोगुना करने का लालच दिया। तब वे और मयंक लछवानी लालच में आकर दीपक केवलानी को स्वयं और मार्केट से रकम लेकर दे दिए। इसके बाद उसने दोनों को रामा वैली स्थित मकान में रहने के लिए कहा।

 

इस दौरान उसने घर जाने पर रकम डूब जाने की बात कही। उसकी बातों में आकर दोनों ने परिवार वालों को गुमराह करते हुए हैदराबाद में होने की बात कही। इस दौरान उसने भूत-प्रेत का भी डर दिखाया। आखिरकार धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

  भाजपा प्रत्याशी समेत 6 पर FIR दर्ज, बात नहीं मानी तो वोटर पर कर दिया जानलेवा हमला, बलवा, धमकी समेत मारपीट का अपराध दर्ज

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button