✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

निकाय-पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, कलेक्टर ने जताया आभार

कोरिया । जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। नगर पंचायत पटना के साथ-साथ सोनहत एवं बैकुंठपुर जनपद पंचायत क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। इस ऐतिहासिक मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिलेवासियों, प्रशासन और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्मिकों का आभार प्रकट किया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद पटनावासियों ने पहली बार लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लिया और आदर्श नागरिकता का परिचय दिया। पटना नगर पंचायत में 85.47 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं 17 फरवरी को सोनहत में 88.17 प्रतिशत जबकि 23 फ़रवरी को बैकुंठपुर के ग्रामीण मतदाताओं ने 74.61 प्रतिशत मतदान कर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का शानदार निर्वहन किया।

 

  1. श्रीमती त्रिपाठी ने विशेष रूप से महिला एवं युवा मतदाताओं की भागीदारी की सराहना की और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है और इस चुनाव में उनकी भूमिका सराहनीय रही।

 

उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले जिला निर्वाचन, पुलिस प्रशासन, अधिकारियों कर्मचारियों और मीडिया प्रतिनिधियों को भी धन्यवाद दिया।

  CG News:– मुख्यमंत्री ने न्यायधानी में कहा लॉ एंड ऑर्डर है दुरस्त, पिछली सरकार में तो खुद कांग्रेस विधायक उठाते थे सवाल देखिए वीडियो..

 

कलेक्टर ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और टीम वर्क के साथ जिले के विकास के लिए कार्य करता रहेगा।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button